Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलनायब सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों के नुकसान की भरपाई करेगी :...

नायब सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों के नुकसान की भरपाई करेगी : ईशम साकरा

ईशम सिंह साकरा ने कहा सरकार प्रदेश की जनता के साथ है

ढांड, 7 सितंबर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि संकट की घड़ी में संगठन और नाब सरकार दोनों ही प्रदेश की जनता के साथ है। बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों के नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ई क्षति पोर्टल खोल दिया गया है और मुख्यमंत्री नायब सिंह

सैनी स्वयं विभिन्न जिलों में बारिश के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेेने के साथ लोगों से बातचीत कर रहे है। मुख्समंत्री ने सभी लोगों की बातों को ध्यान से सुना और तुरंत अधिकारियों को जरूरी मदद करने के

निर्देश दिए है। यहां बातचीत करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम सिंह साकरा ने कहा कि सरकार और प्रशासन इस मुसीबत में लोगों के साथ है, हर तरह की मदद की जाएगी। पानी निकासी का काम तेज़ी से चल रहा है और जरूरत की हर चीज़े पीने का पानी, खाना, दवाइयां प्रशासन द्वारा पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदा से बचने के लिए

नायब सरकार योजना बना रही है, ताकि भविष्य में आपदा से होने वाले नुकसान से बचा जा सके और समय पर लोगों को मदद मिल सके। नायब सरकार पूरी तरह से प्रदेश की जनता के साथ है और जनता को सरकार किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करने देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments