कैथल । राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखौली अड्डा में सीबीएसई स्कूलों की कक्षा 9 से 12 कक्षा तक के विद्यार्थियों की विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार रहे। प्रारंभ में सभी विद्यार्थियों का 100 अंकों का स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया जिसमें भौतिकी,
रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित से 25-25 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा के परिणाम के आधार पर शीर्ष 8 टीमों का चयन किया गया। तत्पश्चात निर्णायक मंडल द्वारा प्रश्नोत्तरी के चार राउंड आयोजित किए गए। विज्ञान प्रश्नोत्तरी पैटर्न के राउंड 1 में सामान्य राउंड भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, राउंड 2 के गतिविधि राउंड में भौतिकी एवं रसायन
विज्ञान, राउंड 3 के दृश्य राउंड में जीव विज्ञान एवं गणित, राउंड 4 के त्वरित प्रश्नोत्तर राउंड में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित विषय लिए गए। निर्णायक मंडल में राकेश कुमार पीजीटी भौतिकी, अजय शर्मा पीजीटी रसायन विज्ञान, अनिल कुमार पीजीटी जीव विज्ञान तथा दीपक कौशिक पीजीटी गणित सम्मिलित रहे। मंच संचालन सुनीता गुलाटी
पीजीटी जीव विज्ञान एवं हितेश कुमार पीजीटी रसायन विज्ञान ने किया। सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक सुभाष शर्मा, कपिल ठकराल, दीपिका, रितु रानी एवं सुख सहायक अजय और राकेश कुमार उपस्थित रहे। विज्ञान से सृजन सृजन से प्रगति नारे के
परिणाम में प्रथम स्थान शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल कलायत, द्वितीय स्थान एमडीएन पब्लिक स्कूल कलायत और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुंडरी, तृतीय स्थान नराड़ाचल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरड़ और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर का रहा।

