ढांड, 15 सितंबर । चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, ढांड डडवाना कैथल में प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से टैरिफ आतंकवाद की चुनौती एवं एकमात्र समाधान-राष्ट्रवाद। इस विषय पर एन.एस.एस.छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में एक रैली निकाली गई। रैली का मुख्य विषय वर्तमान वैश्विक
संदर्भ में हमारे राष्ट्र के समक्ष गंभीर आर्थिक चुनौतियां विद्यमान हैं। विशेषकर संयुक्त राज्य अमेरिका सहित विभिन्न देशों द्वारा लगाए गए अतिरिक्त शुल्कों व अन्य अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के चलते यह आवश्यक है कि भारत के नागरिक,
विशेषकर युवा वर्ग, लोकल फॉर वोकल के सिद्धांत को अपनाकर स्वदेशी उत्पाद ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रवाद केवल विचार नहीं बल्कि एक प्रबल प्रेरणा शक्ति है, जो देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करती है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्र के हित में स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें और आत्मनिर्भर भारत के
निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंंं। रैली के सफल आयोजन में सभी शिक्षकों एवं छात्राओं का सहयोग रहा। अंत में देशहित में एकजुट होकर सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।

