जोब फेयर में 120 विद्यार्थियों का हुआ चयन
कैथल । आईटीआई में शुक्रवार को जोब फेयर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रसिद्ध उद्योगपति नरिंद्र मिगलानी तथा सीएम विंडो के एमिनेट पर्सन यशपाल प्रजापति ने किया। अतिथियों का यहां पहुंचने पर संस्थान के अधीक्षक सोहन लाल तथा जिला रोजगार अधिकारी ममता कुमारी ने स्वागत किया। जोब फेयर में मैसर्ज गोदरेज कंपनी
मोहाली, स्वराज महिंद्रा मोहाली, पुखराज हेल्थ केयर करनाल, एलआईसी कैथल, रूलदू राम एंड संज कैथल, महालक्ष्मी पालीमर कैथल, एसबीआई लाइफ एश्योरेंस ने भाग लिया। प्रसिद्ध उद्योगपति नरिंद्र मिगलानी ने कहा कि युवाओं को
चाहिए कि वे अपने कौशल को पहचानते हुए उसे निखारने का काम करें ताकि वे आसानी से रोजगार या स्वरोजगार हासिल कर सकें। यशपाल प्रजापति ने कहा कि आज तकनीकी व कौशल का युग है। पीएम मोदी भी युवाओं को तकनीकी शिक्षा देने पर बल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की सरकार में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के
उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों द्वारा 120 बच्चों को चयनित करते हुए उन्हें ज्वाइनिंग पत्र दिए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन मीनाक्षी ने किया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर
सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक राजबीर सिंह, अनिल ढुल, संजय कुमार, संजीव कुमार, सतीश सैनी, अनिल कुमार, श्रीराम आदि उपस्थित रहे।

