इंडिया गौरव, राहुल सीवन। पंजाब के प्रमुख समाजसेवी आनंद कंसल ठेकेदार व राजस्थान के प्रमुख समाजसेवी संजय गोयल ने एक भेंटवार्ता में प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।
दोनों ने एक स्वर में आह्वान किया कि जीवन का लक्ष्य अच्छे काम करना ही होना चाहिए।
यदि हम लोगों का भला नहीं कर सकते, तो हमें उनके साथ बुरा भी नहीं करना चाहिए।
दुनिया भले ही बाहरी रूप से कमजोर नजर आती रहे, लेकिन इसका निर्माता परमेश्वर बहुत शक्तिशाली है।
भगवान हर पल हर जीव पर नजर रखे हुए है और अच्छे कार्यों का फल अवश्य देता है।
दोनों समाजसेवियों ने लोगों से आह्वान किया कि हमें अपने इस अनमोल मानव जीवन का सदैव सदुपयोग जनकल्याण कार्यों में करना जाना चाहिए।
कठिनाईयों, मुश्किलों या असुविधाओं से घबराकर अच्छे मार्ग से पीछे नहीं हटना चाहिए।
जो व्यक्ति परोपकार करता है वही जीवन जीने का असली सुख पाता है।
अन्य लोगों की सेवा, उनके दर्द हरने और उनके जीवन से निराशा मिटाने जैसा कोई धर्म नहीं है।
आनंद कंसल ने उदाहरण दिया कि जैसे एक दीया दूसरा दीया जला देता है, उसी तरह एक अच्छे काम से अनेक लोगों तक प्रेरणा फैलती है।
संजय गोयल ने कहा कि हम सभी एकजुट होकर अच्छे कार्यों की नींव रखें।
चाहे मुश्किलें कितनी ही क्यों न आ जायें, हमें उनके साथ मुकाबला करना होगा।
दया, करुणा, परोपकार ही जीवन जीने का असली मार्ग है।
समाज तभी समृद्ध होगा, जब हर व्यक्ति एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहेगा।
दोनों ने लोगों से निवेदन किया कि जीवन का हर पल परोपकार, सुख शांति फैलाने और असहाय लोगों की सेवा में लगाओ।
कठिनाई कोई शाश्वत नहीं होती, पर अच्छे काम लोगों की यादों में सदा जीवित रहते हैं।
संजय गोयल ने उदाहरण दिया कि फलदार पेड़ अधिक झुकता है, उसी तरह अच्छे लोगों ने अधिक विनम्र होकर जीवन जीया।
आनंद कंसल ने प्रेरणा दी कि हर व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं, उनके काम अधिक महत्वपूर्ण होते हैं।
यदि हम एक साथ चलते रहे, एक दूसरे का साथ दिया, तभी हमारा जीवन अधिक सुखद होगा।
काफी संख्या में लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया और संकल्प किया कि वे परोपकार, एकता और सेवा की भावना फैलाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख व वरिष्ठ समाजसेवी रमेश गोयल गंगा नगर, युवा समाजसेवी मोहित गोयल गंगानगर उपस्थित रहे।

