Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलमहिला थाना में पुलिस कर्मचारी-अधिकारियों को बताई चिकित्सा सहायता

महिला थाना में पुलिस कर्मचारी-अधिकारियों को बताई चिकित्सा सहायता

कैथल । महिला थाना कैथल में आयोजित सेमिनार में रेडक्रॉस सोसायटी कैथल से जिला ट्रेनिंग ऑफिसर डॉक्टर बीरबल तथा प्राथमिक उपचार लेक्चरर महिपाल सिंह ने पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता बारे जानकारी देकर जागरूक किया। सेमिनार के दौरान डीएसपी सुशील प्रकाश, एसएचओ ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेश कुमार,

एसएचओ महिला थाना एसआई वीना, महिला थाना व ट्रैफिक थाना के पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सीपीआर, हार्ट अटैक, ब्लीडिंग, फ्रैक्चर, बेहोशी, चोकिंग जैसी आपातकालीन स्थितियों में रोगियों को प्राथमिक उपचार कैसे किया जाता है, इस पर एक संक्षिप्त विवरण दिया। इस दौरान दिखाया कि कैसे

आपातकालीन मामलों का अच्छी तरह से ध्यान रखा जाता है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का हमारा मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को प्राथमिक चिकित्सा के महत्व के बारे में बताना था।  बहुत से हादसों में समय पर फस्ट एड व डाक्टरी सुविधा न मिलने के कारण अधिक नुकसान हो जाता है। परंतु हादसों के शिकार

घायलों को यदि समय पर प्राथमिक सहायता मिल जाए तो उनके दुख दर्द को कम किया जा सकता है। प्राथमिक चिकित्सा के ज्ञान से उन्हें अधिक सतर्क रहने में मदद मिलेगी, खुद को और अपने आस-पास के लोगों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments