Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलमहिलाओं का स्वास्थ्य सर्वोपरि, समय-समय पर करवाएं जांच : चेयरपर्सन सुरभि गर्ग

महिलाओं का स्वास्थ्य सर्वोपरि, समय-समय पर करवाएं जांच : चेयरपर्सन सुरभि गर्ग

कैथल । नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं लागू की हैं जिनका लाभ आज महिलाओं तक पहुंच रहा है। वे शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित सशक्त

नारी-स्वस्थ परिवार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। कार्यक्रम से पहले उन्होंने अस्पताल परिसर में लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन कर विस्तृत जानकारी ली। सुरभि गर्ग ने कहा कि महिलाओं को बीमारी को नजऱअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि शुरुआती अवस्था में जांच करवा ली जाए तो गंभीर रोगों से बचाव संभव है। इसलिए हर महिला को

समय-समय पर स्वास्थ्य जांच जरूर करवानी चाहिए। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त निदेशक शिल्पी पातड़, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शकुंतला दहिया, पीएमओ डॉ. दिनेश कंसल सहित कई चिकित्सक व

अधिकारी मौजूद रहे। मेगा हेल्थ कैंप के दौरान पंजीकरण काउंटरों पर भारी भीड़ उमड़ी। तेज धूप और उमस के कारण पंडाल में महिलाएं परेशान दिखीं। अधिक भीड़ के चलते व्यवस्था बनाए रखने में कठिनाई हुई।

महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

कार्यक्रम के तहत महिलाओं की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। यह सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा। योग विशेषज्ञ एचएस हुड्डा ने योग क्रियाओं के जरिए स्वास्थ्य लाभ के उपाय बताए। साथ ही टीबी मरीजों को न्यूट्रिशन किट और लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments