Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलसांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र छात्राओंं ने मचाया धमाल

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र छात्राओंं ने मचाया धमाल

कैथल । आरकेएसडी कॉलेज कैथल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डायरेक्टरेट ऑफ यूथ एंड कल्चरल अफेयर्स के तत्वावधान में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया। कालेज स्टाफ ने प्रबंधक समिति के प्रधान अश्वनी शोरेवाला और सभी पदाधिकारियों का स्वागत बैज लगा कर स्वागत किया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

हुआ। मुख्य अतिथि अश्वनी शोरेवाला ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्याम लाल बंसल उपाध्यक्ष राष्ट्रीय विद्या समिति, पंकज बंसल महासचिव राष्ट्रीय विद्या समिति एवं गवर्निंग बॉडी, सुनील चौधरी कोषाध्यक्ष गवर्निंग बॉडी, नवनीत गोयल अध्यक्ष आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गौरव मंगल सदस्य कोलेजियम, राजेश गर्ग सदस्य कोलेजियम

तथा प्रवीन जैन सदस्य कोलेजियम उपस्थित थे। कॉलेज के प्राचार्य राजबीर पाराशर ने औपचारिक रूप से अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक समिति के संयोजक अशोक अत्रि ने कॉलेज की वार्षिक सांस्कृतिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रतिभागियों ने वाद्य यंत्र एकल, मिमिक्री, एकल अभिनय, गायन, नृत्य, रंगोली, स्केचिंग व कार्टूनिंग, कोलाज निर्माण,

स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, मृत्तिका शिल्प एवं फुलकारी व बंदनवार निर्माण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन सह-संयोजिका ऋचा लांग्यान द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे

वाद्य यंत्र एकल में प्रथम सौरभ बीए द्वितीय, द्वितीय रोहित बीकॉम प्रथम व तृतीय सलोनी बीए तृतीय रहे। मिमिक्री में प्रथम रोहित बीकॉम प्रथम, द्वितीय दिलप्रीत बीए द्वितीय व तृतीय कुनाल कुमार बीए प्रथम रहे। एकल अभिनय में प्रथम रोहित

बीकॉम प्रथम, द्वितीय तन्नू बीए द्वितीय व तृतीय मानसी बीए तृतीय रहे। नृत्य में प्रथम अशोक एमए प्रथम, द्वितीय प्रिया बीकॉम प्रथम व तृतीय मोनिका बीए द्वितीय रहे। इसी प्रकार गायन में प्रथम मानसी, द्वितीय सलोनी और तृतीय रिदम रहे। रंगोली में प्रथम रितिका बीए अंतिम वर्ष, द्वितीय मुस्कान तथा तृतीय तनु रहे। सांत्वना पुरस्कार वंशिका बीए द्वितीय वर्ष को

मिला। क्ले मॉडलिंग में प्रथम मुकेश बीए प्रथम, द्वितीय तन्नू बीए द्वितीय और तृतीय याचना बीए द्वितीय वर्ष रहे। स्केचिंग/ कार्टूनिंग में प्रथम यक्षित बीकॉम प्रथम सायंकालीन सत्र, द्वितीय मुकेश बीए तृतीय प्रात:कालीन सत्र रहे। कोलाज निर्माण में प्रथम गर्विता, द्वितीय, नंदिनी तृतीय महक रहे। स्पॉट पेंटिंग प्रथम सोनी, द्वितीय वंदना व तृतीय मोहित रहे। पोस्टर निर्माण

में प्रथम भुवनेश्वरी बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय चारु बीए द्वितीय वर्ष और तृतीय मुकेश बीए तृतीय वर्ष रहे। फूलझड़ी में प्रथम मुकेश बीए तृतीय वर्ष रहे। बंदरवाल में प्रथम यक्षित, द्वितीय हिमांशी और तृतीय  पूजा रानी एवं मुकेश रहे। भोएया में प्रथम रितिका, द्वितीय, पूजा व तृतीय सुहानी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments