कैथल, 24 सितंबर। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने हरियाणा विधानसभा की युवा एवं युवा कल्याण विषय एवं कौशल समिति के सदस्यों के साथ कर्नाटक का शैक्षणिक दौरा किया। इसमें विधायक हरिंदर सिंह, बलराम दांगी, सतपाल जांबा, निखिल मदान तथा देवेंद्र कादियान शामिल रहे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य युवा, खेल और कौशल विकास के क्षेत्र में किए
जा रहे कार्यों का अध्ययन किया गया। कर्नाटक सरकार के कौशल विकास, उद्यमिता और आजीविका विभाग द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत किया गया और इन विषयों पर जानकारी दी। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि यह दौरा अत्यंत
फलदायी रहा। दोनों राज्यों द्वारा किए जा रहे इस दिशा में कार्यों की सूचनाओं का आदान-प्रदान हुआ। अलग-अलग तरह की योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। वहां चलाई जा रही योजनाओं की समिति सदस्यों ने आवश्यक जानकारी हासिल की। इस अवसर पर कर्नाटक सरकार में कौशल विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार तथा युवा अधिकारिता एवं खेल
विभाग, कर्नाटक प्रमुख सचिव नवीन राज सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ इन विभागों से जुड़ी योजनाओं पर गहन चर्चा की।

