कैथल, 25 सितंबर । जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 19 के ताऊ देवीलाल पार्क में स्थापित देवीलाल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करके उनकी 112वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह चीका ने की। इस अवसर पर लड्डू बांटे गए और ताऊ देवीलाल के संघर्ष के
साथी रहे पार्टी पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में चौधरी साधुराम कोलेखां, चौधरी हरी सिंह नंबरदार पूंडरी, चौ. सुभाष नंबरदार चूहड़माजरा, चौ. रंगी राम बलबेहड़ा, रणधीर सिंह जड़ौला, ईश्वर शर्मा सीवन, चौ. सूबे सिंह कुराड़, चंद्रभान दयोरा, सुभाष सिसला, पुन्ना राम फौजी और सरदार रणजीत उप्पल शामिल
रहे। पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणदीप कौल ने कार्यक्रम को संबोधित किया और आज के दिन को त्यौहार के रूप मे मनाने की अपील की। इस अवसर पर चंद्रभान दयोरा ने कहा कि ताऊ देवीलाल की जयंती केवल जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश और देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। जिला अध्यक्ष अवतार सिंह चीका ने कहा कि ताऊ देवीलाल का जीवन
संघर्ष, किसानों, मजदूरों और गरीबों की आवाज़ उठाने के लिए समर्पित रहा है। इस मौके पर रणदीप कौल, रोशन ढांडा, धूप सिंह माजरा, बलवान सिंह कोटड़ा, राजू पाई, सेवा सिंह बालू, दर्पण मित्तल, सरपंच कृष्ण बाजीगर, विक्रम म्योली, हरपाल सिंह विर्क, रणधीर जड़ौला, साधु राम कोलेखां, सुरेश राणा, सोनू शर्मा, मास्टर प्रेम ग्योग, राजेश सजूमा, राममेहर
प्योदा, जगदीश दुब्बल, संपूर्ण कोयल, रतन शर्मा चंदाना, कुलदीप सीवन, मनदीप पाडला, विजय सैनी, रामभज जांगड़ा, संदीपा क्योडक़, जोगेंद्र कसान आदि भी उपस्थित थे।

