कैथल, 27 सितंबर। एसडीएम अजय सिंह ने कहा कि जिला में धान खरीद का कार्य चल रहा है। किसानों को खरीद प्रकिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। सरकार द्वारा निर्धारित मानक अनुसार ही धान को खरीदा की जाए। वहीं किसान भी अपनी फसल को मंडियों में सुखाकर लेकर आएं, ताकि उसकी खरीद जल्द की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने किसानो से अपील की कि वे धान के अवशेष न जलाएं, बल्कि इनका उचित प्रबंधन करें।
एसडीएम अजय सिंह शनिवार को कैथल स्थित नई अनाज मंडी का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने किसानों व आढ़तियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मंडी में धान की ढेरियों पर जाकर नमी मापक यंत्रों से धान की नमी को चैक किया। अधिकारियों को निर्देश दिए सरकार द्वारा निर्धारित मानकों पर खरी
उन्होंने मौके अधिकारियों को कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों, मजदूरों, व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। धान खरीद के बाद उसका उठान जल्द किया जाए, ताकि मंडी में जाम जैसी स्थिति पैदा न हो। धान खरीद कार्य के दौरान गेट पास, पर्याप्त स्टाफ, पीने के पानी, बिजली, शौचालय आदि सभी मूलभूत सुविधाएं दुरूस्त होनी चाहिए।

