कैथल । भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक को जन्मदिन के अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ हरियाणा के सहसंयोजक उमेश शर्मा ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर उमेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, समर्पण
और संगठनात्मक अनुभव कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि कौशिक ने हमेशा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया है और उनके नेतृत्व में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा की नीतियों और संगठन की मजबूती में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। उमेश शर्मा ने आगे कहा कि कौशिक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता
प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचकर पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हरियाणा में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा पार्टी को नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

