कैथल । हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिला समाज सुधार समिति द्वारा एक एग्जीबिशन का आयोजन किया गया जिसमें 50 के करीब स्टाल लगाए गए। स्टालों में जूते, चूडिय़ां, चप्पल, जयपुरी सामान, पंजाब से ज्वेलरी व अन्य स्टॉल लगे हुए थे। इस प्रोग्राम में नवीन जिंदल सांसद, प्रेम गोयल प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिनेश जिंदल और नगर
परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने आ कर प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई। संस्था की अध्यक्ष रमनदीप कौर ने सभी का स्वागत किया और बताया कि महिलाओं की आत्मनिर्भर बनाना ही इस एक्जीबिशन का उद्देश्य है। नवीन जिंदल ने इस कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की संस्था को आश्वासन दिया कि वे संस्था के लिए जमीन उपलब्ध करवाएंगे। साथ में उन्होंने यह भी आश्वासन दिया
कि कभी भी किसी भी समय संस्था को उनके सहयोग की अगर आवश्यकता होगी तो वे हमेशा तैयार रहेंगे। भारी संख्या में शहरवासी एग्जीबिशन में पहुंचे और करवा चौथ तथा दिवाली की खरीददारी की। यह एग्जीबिशन सोमवार शाम 7 बजे
तक चलेगी। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य मधु शर्मा, शर्मिला, मंजू, अंजू, किरण सेठ, सुमन, उमा, प्रेम चहल, दीपक सेठ मौजूद थे।

