कैथल । गांव सजुमा में शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के उत्सव पर शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। ग्राम पंचायत की सरपंच सीमा देवी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का आयोजन चरण सिंह अधिवक्ता द्वारा किया गया। चरण सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह जैसे हजारों जांबाजों ने अपने प्राणों की आहूति दी। मां
भारती के सपूतों ने हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूमा। उन्हीं रणबांकुरों के कारण आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। यह देश भगत सिंह जैसे वीरों का कर्ज कभी नहीं उतार पाएगा। हमें अपने शहीदोंं पर गर्व है। चरण सिंह अधिवक्ता द्वारा कहा कि वे शहीद भगत सिंह के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके खुशहाल भारत के सपने को पूरा करें। इस
अवसर पर गांव के सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंच प्रदीप कुमार, पंच राजेश कुमार, अनिल कुमार सरपंच प्रतिनिधि, राजेश सजुमा, रामजुया कश्यप, कुलदीप शास्त्री, वीरेंद्र नायडू, सुखविंदर, शमशेर जांगड़ा व गांव के साथियों का योगदान रहा।

