कैथल । प्रधानाचार्य कुलदीप गोपेरा की अध्यक्षता में जाट आईटीआई में स्वच्छ भारत पखवाड़ा के उपलक्ष में पौधारोपण तथा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। जाट हाई स्कूल सोसाइटी की प्रबंधक समिति के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उप-प्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल तथा कोषाध्यक्ष बलकार नैन ने त्रिवेणी लगाकर कार्यक्रम का
शुभारंभ किया। इसके बाद जाट आईटीआई के विद्यार्थियों ने आईटीआई से सचिवालय तक स्वच्छता रैली निकाली जिसे प्रधान राजकुमार बेनीवाल के साथ प्रबंधक समिति के अन्य सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया तथा पौधारोपण के साथ-साथ स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य कुलदीप
गोपेरा ने विद्यार्थियों को पौधारोपण, सफाई तथा अन्य गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य डा. सत्यवान माजरा, दलबीर कैरों, महावीर राविश, राजपाल गुहणा, सनी चौशाला, महावीर कुंडू, विक्रम सोंगल, कुलदीप सिंह, रजत रापडिय़ा, स्वतंत्रपाल सिंह, जसवीर मानस आदि मौजूद रहे।

