Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलडीसी प्रीति ने कहा नाबालिक बच्चा वाहन चलाता हुए मिले तो रोको-टोको की...

डीसी प्रीति ने कहा नाबालिक बच्चा वाहन चलाता हुए मिले तो रोको-टोको की नीति अपनाएं आमजन

कैथल, 30 सितंबर। डीसी प्रीति ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है। यह केवल किसी प्रतियोगिता या अभियान तक सीमित नहीं रहना चाहिए। सड़क सुरक्षा केवल सरकार व जिला प्रशासन का ही जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी नागरिक स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और युवा पीढी को भी इसके प्रति प्रेरित करें, ताकि किसी परिवार का चिराग न बुझे।

डीसी मंगलवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत समिति के सदस्यों, अधिकारियों व फरियाद लेकर पहुंचे आमजन को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो सड़क सुरक्षा को लेकर जो नियम बनाए हैं, वह बहुत ही सोच समझ कर बनाए गए हैं। हमें इनका पालन करना चाहिए। हमें अपने नाबालिक बच्चों को वाहन नहीं

चलाने देना चाहिए। अगर किसी का नाबालिक बच्चा वाहन चलाता हुए मिले तो ऐसे मामलों में रोको-टोको की नीति जरूर अपनाएं, ताकि वह हादसे का शिकार न हो और विकसित भारत में अपना सक्रिय योगदान दे सकें।

डीसी प्रीति ने कहा कि हमें सभी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और एक अच्छे नागरिक होने का परिचय देना चाहिए। उन्होंने सभी आमजन से यह भी आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार भी दें और अपने बच्चों की संगत का भी ध्यान रखें। 

इस मौके पर जिप सीईओ सुरेश राविश, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, कैथल एसडीएम अजय सिंह, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, सीटीएम गुरविंद्र, डीएसपी ललित सहित जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य व अन्य गणमान्य लोग व अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments