Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेश11 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने नई ऊंचाइयों को...

11 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ : भीमसेन

कैथल । कांगथली मंडल में पार्टी के कार्यक्रम केंद्र सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक में बोलते हुए भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि मोदी सरकार के 11 साल का जो कालखंड रहा वह उपलब्धियां से भरा रहा है और अपने आप में अतुलनीय है। साल दर साल कैलेंडर बदलता रहा और भारत विकास वह प्रगति की ओर

बढ़ता गया। इन 11 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऊंचाइयों को छुआ और हम कह सकते हैं विकास, विश्वास और विरासत में मिले 11 साल उपलब्धियों भरे रहे। मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में तीसरे नंबर पर हो गई है, 25 करोड़ भारतीयों को गरीबी रेखा से बाहर निकला, धारा 370 को खत्म किया, 4.4 करोड़ पक्के मकान दिये, 12 करोड़ शौचालय बनवाए, 81

करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया, किसानों के खाते में तीन लाख 17 हजार करोड़ रुपए डाले, किसानों को एक लाख 75000 करोड रुपए का मुआवजा दिया, 15 करोड़ लोगों को जल से नल दिया, पूरे भारत में 22 एम्स हॉस्पिटल बनाए, 1100 यूनिवर्सिटी बनाई, 700 मेडिकल कॉलेज बनवाए, 41 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई, डेढ़ सौ एयरपोर्ट बनाए और 20 शहरों में मेट्रो चलाई। कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र सिंह चीमा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सत्यवान सीड़ा ने की। साथ में महामंत्री लवली राणा कार्यक्रम के सहसंयोजक सुरेंद्र गुर्जर, कुलदीप राणा, रामदिया भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments