Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलआत्मनिर्भरता सिर्फ एक विकल्प नहीं बल्कि राष्ट्रीय अस्तित्व की जरूरत है :...

आत्मनिर्भरता सिर्फ एक विकल्प नहीं बल्कि राष्ट्रीय अस्तित्व की जरूरत है : कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार

कैथल । जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय प्रेस वार्ता का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी की अध्यक्षता में किया गया। प्रेस वार्ता का मुख्य विषय आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान रहा। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं बल्कि यह देश की नई सोच और मजबूत संकल्प है। महर्षि दयानंद सरस्वती से लेकर महात्मा गांधी तक

सभी ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को भारत के भविष्य की कुंजी बताया था। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में छोटे उद्योगों के उत्पादन और बिक्री में 300 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है। पंवार ने आगे कहा कि 2013-14 में भारत का रक्षा बजट मात्र 686 करोड़ रुपये था जो अब बढक़र 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। आज भारत के पास

आकाश और नाग जैसी स्वदेशी मिसाइलें हैं जो हमारी तकनीकी शक्ति और आत्मनिर्भर भारत के सफल होते सपने का प्रमाण हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र पर बोलते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति ने भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देकर स्वाभिमान को सशक्त किया है। अब एमबीबीएस, इंजीनियरिंग और विज्ञान की पढ़ाई भारतीय भाषाओं में होने लगी है। गुरु-शिष्य परंपरा

को पुनर्जीवित करते हुए भारत ज्ञान के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने की ओर बढ़ रहा है। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि भारत के लिए आत्मनिर्भरता सिर्फ एक विकल्प नहीं बल्कि राष्ट्रीय अस्तित्व की आवश्यकता है। 


प्रेस वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रदेश सह संयोजक संदीप सजूमा, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना, राजपाल तंवर व राव सुरेंद्र सिंह, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल, जिला प्रवक्ता

वीरेंद्र बत्रा, जिला उपाध्यक्ष शक्ति सोथा, जिला सचिव अवदेश किशोर राय, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री शमशेर सैनी, कार्यालय सह सचिव सोनू खानपुर, शहरी मंडल अध्यक्ष आयुष गर्ग, कर्मवीर जांगड़ा व अन्य जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments