Monday, December 22, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलभीमसैन अग्रवाल बने बाल कल्याण समिति के चेयरमैन

भीमसैन अग्रवाल बने बाल कल्याण समिति के चेयरमैन

कैथल, 4 अक्तूबर। जिला बाल कल्याण समिति की नई टीम का गठन हो गया है। इस टीम में भीमसैनअग्रवाल को समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं सेक्टर 20 से ऋतु सिंगला, भगत सिंह कालोनी निवासी पुष्पा रानी, गांव पिलनी निवासी पुरूषोत्तम दास, गांव चंदाना निवासी गुरदेव सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। पिछली समिति के

सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। समिति का गठन तीन साल के लिए होता है। जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन भीमसैन अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर का आभार जताया। अग्रवान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वे उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments