Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलश्रद्धा एवं उत्साह से मनाया जाएगा गुरु तेग बहादुर जी का 350...

श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया जाएगा गुरु तेग बहादुर जी का 350 वां शहीदी दिवस : डीसी प्रीति ने कहा

प्रदेश में निकाली जाएंगी यात्राएं, 20 व 21 नवंबर को कैथल से गुजरेगी यात्रा

कैथल । डीसी प्रीति ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में प्रदेश भर में यात्राएं निकाली जाएंगी। आगामी 20 व 21 नवंबर को यह यात्रा कैथल से होकर गुजरेगी और 25 नवंबर को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 31

अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही वंदे मातरम गीत के 150 साल पूरे होने पर भी कार्यक्रम का आयोजन होना है। इन सभी राष्ट्रीय और धार्मिक महत्व के आयोजनों की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारी माइक्रो मैनेजमेंट करना सुनिश्चित करें।

डीसी शनिवार को लघु सचिवालय के वीडियो कांफ्रेंस रूम में आगामी कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों की बैठक ले रहीं थीं। इससे पहले चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को इन कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350

साला शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली यात्रा 20 और 21 नवंबर को कैथल से होकर गुजरेगी। यह यात्रा महान गुरु द्वारा प्रचारित शांति, त्याग और सांप्रदायिक सद्भाव के शाश्वत संदेश देकर जाएगी। इस दौरान संगत द्वारा श्रद्धापूर्वक यात्रा का स्वागत और भागीदारी की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 साला शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में एक नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं तीन नवंबर को श्री

गुरु तेग बहादुर जी के जीवन में निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि वे रन फॉर यूनिटी में बढ़चढ़ कर भाग लें। इस अवसर पर एसपी उपासना, एडीसी कम सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, सिविल सर्जन डा. रेणु चावला, डीएफएसई निशांत राठी, डीआईओ दीपक खुराना सहित नेहरू युवा केंद्र व शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments