Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलकार्यकर्ता फील्ड में उतरकर पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाए :...

कार्यकर्ता फील्ड में उतरकर पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाए : रामपाल माजरा

कैथल, 26 अक्तूबर। इनेलो की कर्मचारी प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा देने के लिए जिला कैथल कर्मचारी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। जिला अध्यक्ष रघबीर शिमला ने यह सूची जारी करते हुए कहा कि कर्मचारी प्रकोष्ठ पार्टी को गांव व शहर जाकर मजबूत करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का जिम्मा अब नई

टीम के कंधों पर रहेगा। नई सूची में हलका प्रधान पूंडरी के रूप में रमेश चंद म्योली, हलका प्रधान कलायत रणधीर सिंह चंदाना, हल्का प्रधान कैथल पोप सिंह और हल्का प्रधान गुहला नफे सिंह पिसोल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला

कर्मचारी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बलराज  नरड़ को जगह दी गई है। इसके अलावा जगदीश नैन नैना, सिंगारा सिंह चीका, महेंद्र सिंह चीका, धर्मपाल रोहेड़ा, दलबीर सिंह देबन, रामकुमार  कुराड़,  बलदेव सौंगल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रधान महासचिव सतबीर मोर शिमला, शमशेर सिंह भाना, चंद्रभान पाई, सतपाल कैलरम, उदय सिंह पूनिया भूसला, रामफल नेहरा कैथल, कर्मबीर  सिंह नरड़, सतबीर तारागढ़ को चुना गया है जबकि संगठन सचिव पद पर साहिल कौल और सचिव पद पर बलवान सिंह कैथल, महेंद्र सिंह अमरगढ गामड़ी, राजपाल करोड़ा, राजबीर बालू, रघबीर सिंह

जखौली, दयानंद कोटड़ा, सतबीर सिंह पाई, मेहर सिंह चीका को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष जगपाल सारण और प्रवक्ता अर्जुन ढुल सेरधा, कार्यलय सचिव बलबीर सिंह पट्टी अफगान को जिम्मेदारी दी गई है।

सूची जारी होने के बाद इनेलो प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा और कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह के से नई टीम ने निर्देश दिए। प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब फील्ड में उतरकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को हर घर तक पहुंचाना है। जिला अध्यक्ष रघबीर शिमला ने कहा कि यह टीम संगठन को गांव-गांव और शहर-शहर में मजबूती प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments