ढांड, 28 अक्तूबर । अनाज मंडी आज एक नए उत्साह और जोश से गूंज उठी जब ढांड मार्कीट कमेटी के चेयरमैन पद का दायित्व विजेंद्र मैहला जडौला ने और वाइस चेयरमैन का दायित्व जय सिंह सोलुमाजरा ने विधिवत रूप से संभाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने की और मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता
अशोक गुर्जर ढांड ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर उपस्थित भारी भीड़ ने जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी एवं भाजपा नेता अशोक गुर्जर का फूलों की माला डालकर भव्य स्वागत किया और सम्मान का प्रतिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर अपने संबोधन में भाजपा नेता अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
किसान, आढ़ती, मजदूर सहित हर वर्ग के सच्चे हमदर्द व हितैषी है। सीएम के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों, आढ़तियों व मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों की फसलों का एक-एक दाना नायब सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीदा है। किसानों व आढतियों के हित पूरी तरह से नायब सरकार में सुरक्षित है। उन्होंने नवनियुक्त
चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम किसानों और व्यापारियों के बीच सेतु का कार्य करेगी। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि ढांड मंडी को अब एक नई दिशा और ऊंचाई मिलेगी और मंडी के कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, सुविधाएंसुधरेंगी और नई योजनाएं ज़मीन पर उतरेंगी। चेयरमैन विजेंद्र मैहला जडौला और जय
सिंह सोलुमाजरा के नेतृत्व में ढांड मंडी नए जोश, नई सोच और नई दिशा के साथ प्रगति की राह पर अग्रसर होगी। मंडी की हर समस्या को जमीनी स्तर पर हल किया जाएगा और सुनवाई का दरवाज़ा हमेशा सबके लिए खुला रहेगा। इस मौके पर ढांड मार्कीट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन विजेंद्र मैहला जडौला ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मंडी के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोडऩा होगी। मंडी सिर्फ व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि किसानों
की मेहनत का प्रतीक है। हम सभी मिलकर इस मंडी को प्रदेश की आदर्श मंडी बनाएंगे। मंडी की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, ईमानदारी और सहयोग ही हमारी कार्यशैली की नींव होगी। किसान भाई हमारी ताकत हैं और उनका सम्मान हमारा धर्म। मैहला ने कहा कि वे मंडी के हर कोने में विकास का
संकल्प लेकर आए हैं- चाहे वह किसानों के लिए आधुनिक सुविधाएं हों, आढ़तियों की सुरक्षा व्यवस्था या मजदूर भाइयों के लिए कल्याण योजनाएं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी व अशोक गुर्जर ने चेयरमैन विजेंद्र मैहला व वाइस चेयरमैन को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। समारोह के बाद चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने मंडी परिसर का
निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को साफ-सफाई, जल निकासी, बिजली व्यवस्था और अन्य सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए। समारोह में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, महामंत्री सुरेश संधू, पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा,मुनीष शर्मा, सतपाल चुघ पूंडरी, अनिता चौधरी महिला जिलाध्यक्ष, मनोज राणा, राजेंद्र गुर्जर, कृष जाजनपुर पूर्व सरपंच, अमीत सैनी,
मंडी प्रधान नसीब सिंह, गुलाब सिंह पाबला पूर्व मंडी प्रधान, आभे राम फौजी ढांड सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, आढ़तियों, व्यापारियों, किसानों और मजदूर, सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

