Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलरामचंद्र गुर्जर ने कहा हरियाणा में जनता के वोट से नहीं, बल्कि...

रामचंद्र गुर्जर ने कहा हरियाणा में जनता के वोट से नहीं, बल्कि वोट चोरी से बनी भाजपा सरकार

‘करनाल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में होगा वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन

ढांड, 11 नवंबर । कांग्रेस कमेटी के कैथल जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के आरोप केवल एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि यह एक तथ्यात्मक मुद्दा है, जो आंकड़ों और साक्ष्यों से प्रमाणित है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में लगभग 25 लाख फर्जी वोटों का खुलासा हुआ है,

जो लोकतंत्र पर एक गंभीर हमला है और इसने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मंडी में स्थित कांग्रेस कार्यालय में बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ने कहा कि यह केवल एक चुनावी विवाद नहीं है, बल्कि यह भारत के लोकतांत्रिक तंत्र की संप्रभुता पर हमला है। कांग्रेस पार्टी अब इस मुद्दे को हरियाणा के प्रत्येक कोने तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले में न्याय की मांग करेगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने वोट चोर गद्दी छोड़

अभियान के तहत जिला स्तर पर रोष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है, जिसका पहला आयोजन करनाल में किया जाएगा। इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। गुर्जर ने आरोप लगाया कि हरियाणा में वर्तमान सरकार जनता के वोट से नहीं, बल्कि फर्जी वोटों और मिलीभगत से बनी है। यह सरकार जनादेश की

बजाय अवैध रूप से स्थापित हुई है। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणामों से पहले सभी एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में थे और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन जैसे ही बैलेट पेपर की गिनती शुरू हुई, परिणामों में असामान्य बदलाव दिखाई दिए, जिससे कांग्रेस को आशंका हुई कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी इस सत्य और न्याय की लड़ाई को हरियाणा में जन-जन तक पहुंचाएगी, ताकि हरियाणा की जनता को न्याय मिल सके और लोकतंत्र की रक्षा हो सके। कांग्रेस ने हमेशा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया है और भविष्य में भी यह संघर्ष जारी रहेगा। रामचंद्र

गुर्जर ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लें और प्रदेश भर में इस मुद्दे को उठाने के लिए एकजुट हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments