Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलइंदिरा गांधी का जीवन संघर्ष, दूरदृष्टि और राष्ट्रसेवा की अनोखी मिसाल :...

इंदिरा गांधी का जीवन संघर्ष, दूरदृष्टि और राष्ट्रसेवा की अनोखी मिसाल : रामचंद्र गुर्जर

कैथल, 19 नवंबर : भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, लौह-इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और राष्ट्रहित के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ने इंदिरा गांधी को याद श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, दूरदृष्टि और राष्ट्रसेवा की अनोखी मिसाल है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा ,

सकता। इंदिरा गांधी ने जिस सशक्त नेतृत्व और दृढ़ निश्चय के बल पर भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई, वह आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व किसी सामान्य राजनेता का व्यक्तित्व नहीं था, बल्कि वह राष्ट्रनायिका थीं, जिनकी सोच और कार्यशैली ने भारत के भविष्य की नींव मजबूती से रखी। उन्होंने कहा कि ,

इंदिरा गांधी ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी देशहित को सर्वोपरि रखा। देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के मार्ग पर आगे बढ़ाने में उनका योगदान ऐतिहासिक माना जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ने कहा कि आज भी जब भारत चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब इंदिरा गांधी की कार्यशैली,साहस, शीघ्र निर्णय क्षमता और ,

राष्ट्रहित की दृढ़ नीति हर भारतीय को मार्गदर्शन देती है। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी के सपनों का भारत समानता, न्याय, सामाजिक सौहार्द और विकास पर आधारित था। उसी दिशा में आगे बढऩा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का समर्पण केवल राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने सामाजिक, देश उत्थान, गरीबी ,

उन्मूलन और आमजन के सशक्तिकरण के लिए जो प्रयास किए, वह आज भी प्रासंगिक हैं। रामचंद्र गुर्जर ने इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरित होकर देश और समाज के लिए काम करना चाहिए। इंदिरा जी ने हमें सिखाया कि बड़े लक्ष्य साहस और संकल्प से ही हासिल होते हैं। ,

आज हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में योगदान देना होगा। रामचंद्र गुर्जर ने पुन: दोहराते हुए कहा कि इंदिरा गांधी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव और महिला सशक्तिकरण की अमर प्रतीक थीं। उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का दीपक है, जो हमें सदैव कर्तव्य, त्याग ,

और राष्ट्रभक्ति का संदेश देता रहेगा। जयंती समारोह में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भी इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments