Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलहर भारतीय स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में...

हर भारतीय स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में योगदान दें : विजेंद्र मैहला

मोदी-नायब सरकार में हर क्षेत्र में हो रहा है रिकार्ड तोड़ विकास

ढांड, 29 नवंबर। भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र मैहला जडौला ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के समग्र विकास के लिए लिया गया एक राष्ट्रव्यापी संकल्प है। भारत में निर्मित वस्तुओं को अपनाकर न केवल देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि देश राजनीतिक, औद्योगिक,

सामाजिक और वैश्विक स्तर पर भी सशक्त बनकर उभरेगा4 विजेंद्र मैहला कस्बे में स्वदेशी अभियान के तहत प्रचार कर लोगों को जागरूक कर रहे थे। उन्होंने लोगों से संवाद किया और प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और उसके उद्देश्यों के बारे में बताया और 4उन्होंने लोगों को आत्मनिर्भर भारत के पत्र भी वितरित किए। भाजपा नेता विजेंद्र

मैहला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर भारतीय अपने दैनिक जीवन में देश में उत्पादित वस्तुओं का उपयोग कर राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में योगदान दें। यदि भारत को विश्व पटल पर एक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है, तो मेक इन इंडिया और लोकल फ़ॉर वोकल जैसे अभियानों को जन आंदोलन बनाना होगा। अभियान

का उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भरता, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और राष्ट्रीय विकास में जन भागीदारी के महत्व के प्रति जागरूक करना है। चेयरमैन विजेंद्र मैहला ने कहा कि आज प्रदेश मे भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस अभियान में हर नागरिक को

स्वदेशी अपनाकर सहयोग की आहुति डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। पिछले 11 वर्षों में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।4

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments