कैथल, 11 दिसंबर । भगवान परशुराम चौक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। चौक पर स्थापित होने वाली संरचना, स्टील ग्रिलिंग तथा परशुराम जी के परशु-धनुष की आकर्षक आकृति को अंतिम रूप दे दिया गया है। नई डिजाइन और भव्य छत्र चौक को एक सुंदर और सांस्कृतिक पहचान प्रदान कर रहे हैं। चौक निर्माण को लेकर ब्राह्मण
समाज सहित स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल है। पार्षद प्रवेश शर्म ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को तेज़ गति से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिनमें भगवान परशुराम चौक एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले दिनों में चौक का भव्य उद्घाटन भी प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां जारी हैं। प्रवेश शर्मा ने बताया कि
ब्राह्मण समाज द्वारा शीघ्र ही भगवान परशुराम चौक का उद्घाटन करवाया जाएगा। इस अवसर पर जिला सर्व ब्राह्मण सभा व धर्मशाला में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह चौक ब्राह्मण समाज की आस्था और सम्मान का प्रतीक बनेगा तथा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

