Saturday, December 20, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलएसआईआर देश की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव के लिए एक महत्व पूर्ण...

एसआईआर देश की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव के लिए एक महत्व पूर्ण कदम : कर्मवीर जांगड़ा

कैथल, 20 दिसंबर। एसआईआर देश की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। ये शब्द भाजपा शहरी मंडल उपाध्यक्ष कर्मवीर जांगड़ा ने एक बैठक को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश हित और समाज हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर एसआईआर के संचालन में बाधा

डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर देश में पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जरूरी है, लेकिन कांग्रेस एसआईआर पर झूठा भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का  प्रयास कर रही है। विपक्ष का असली मकसद अवैध घुसपैठियों को मतदाता सूचियों में बनाए रखना है, जिसे भाजपा कभी भी पूरा नहीं होने देगी। भाजपा की

घुसपैठियों के लिए सख्त पॉलिसी डिटैक्ट, डिलीट और डिपोर्ट है। वहीं विपक्ष की पॉलिसी है घुसपैठियों को सामान्य बताकर मतदाता सूची में मान्यता देना है। संविधान ने फ्री एंड फेयर चुनाव करवाने, मतदाता सूची बनाने और मतदाता सूची में सुधार करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग को दी है। एसआईआर के सही मायने बारे बताते हुए उन्होंने कहा कि

मृत्यु होने या 2 जगह पर मतदाता होने पर नाम काटना, 18 वर्ष की आयु होने पर नाम जोडऩा और घुसपैठियों को चुन-चुनकर डिलीट करना ही एसआईआर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments