Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशसीवन में भाजपा के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित, रवि भूषण गर्ग...

सीवन में भाजपा के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित, रवि भूषण गर्ग बोले – भारत बना तीसरी आर्थिक ताकत

इंडिया गौरव, राहुल सीवन। भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सीवन ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालय में ‘11 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता रवि भूषण गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि देश ने आर्थिक, तकनीकी व सैन्य मोर्चों पर अभूतपूर्व प्रगति की है। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है।

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सैनी नंबरदार, सह-संयोजक शैली मुंजाल व बलविंद्र जांगड़ा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा के 11 वर्षों के शासनकाल में देश व प्रदेश ने अथाह तरक्की की है। हर वर्ग खुश व खुशहाल हुआ है। भारत ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा योगदान है। 

कार्यक्रम में जिला व मंडल स्तरीय कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता चौधरी, महामंत्री ओम प्रभा शर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अशोक, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री शमशेर सैनी, सोनू सैनी, कुशल पाल राणा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णा कश्यप, पवन सैन डोहर, पार्षद विक्की ग्रोवर, रामदास, गुरुदेव कंबोज, बलजीत सैनी व संदीप आर्य सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments