Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलबर्फानी सेवा मंडल ने 31वें विशाल भंडारे के लिए बालटाल में भंडारा...

बर्फानी सेवा मंडल ने 31वें विशाल भंडारे के लिए बालटाल में भंडारा सामग्री रवाना की

भंडारा गाडिय़ों के साथ 50 सेवादारों का पहला जत्था हुआ रवाना
कैथल, 20 जून। नगर की प्रसिद्ध धार्मिकएवं सामाजिक संस्था बर्फानी सेवा मंडल (रजि.) कैथल द्वारा 31वें विशाल भंडारा बालटाल कश्मीर के लिए आज बर्फानी सेवा मंडल कार्यालय माता गेट से मंडल के प्रधान सुरेंद्र गर्ग बिट्टू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दादा खेड़ा पर पूजा अर्चना करके प्रसार वितरित किया गया। देवों के देव महादेव के जयकारों के साथ भंडारा सामग्री रवाना की।

जानकारी देते हुए संस्था के सचिव सत्यनारायण गोयल ने बताया कि बालटाल कश्मीर में आयोजित होने वाले भंडारे के लिए कैथल से 2 बड़ी गाडिय़ां, 2 छोटी गाडिय़ां, भंडारा सामग्री के साथ कंबल, दवाइयां, एवं यात्रियों की सुविधा के अनुसार सारा समान व लगभग 50 सेवादारों का जत्था रवाना हुआ।
सत्यनारायण गोयल ने कहा कि मंडल द्वारा इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करना पुण्य का कार्य है। ऐसे पुनीत कार्य में सभी को अपनी आहुति डालनी चाहिए। ऐसे

आयोजनों से जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है। गोयल ने बताया कि आगामी 28 जून दिन शनिवार को मंडल की धर्मशाला से शहर में भव्य विशाल शोभा यात्रा निकाली जाऐगी, जिसके साथ दर्जनों भंडारा सामग्री गाडिय़ों का काफिया बालटाल रवाना होगा। शोभा यात्रा का शहर के साथ ढांड, पूंडरी, पिहेावा, ईस्माइलाबाद में जगह-जगह स्वागत होगा और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाऐगा। मंडल पदाधिकारियों व सदस्यों सत्यनारायण गोयल, उपप्रधान राजकुमार वर्मा, अनिल मित्तल, रमेश चंद, कोषाध्यक्ष राजीव सिंगला, रविप्रकाश गुप्ता,

घनश्याम दास मित्तल, सुमन लाल, रितेश शर्मा, नरेंद्र गोयल आदि ने मुख्यातिथि प्रधान सुरेंद्र गर्ग का जोरदार स्वागत किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल सदस्य बलबीर सैनी, मांगे राम, रवि नदंन, रितेश शर्मा, पवन सिंगला, अशोक गुप्ता, प्रवीण, सुमेर चंद, विजय मित्तल, विनोद गुप्ता, राजकुमार सैनी, महाबीर शर्मा, सोमवीर सैनी, जयप्रकाश राणा, चुडिय़ा राम, जगदीश गर्ग, रमेश मित्तल, साधू राम सहित पदाधिकारियों व सदस्यों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments