कैथल । नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर कैथल ब्लॉक की विस्तारित मीटिंग ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान की अध्यक्षता में नगर परिषद कार्यालय में संघ के ऑफिस में हुई। संचालन ब्लॉक सचिव विक्की टांक ने किया। ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान व जिला प्रधान गौरव टांक ने कहा कि हरियाणा सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में 22 जून को मुख्य मन्त्री कैंप कार्यालय और 23 को कैबिनेट मन्त्री कृष्ण बेदी के आवास पर झाड़ू उल्टे लेकर प्रदर्शन होगा। संघ के राज्य मुख्य संगठनकर्ता व एसकेएस के जिला प्रधान शिवचरण, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा, संघ के राज्य उपप्रधान राजेन्द्र सिणद व केंद्रिय कमेटी
सदस्य जयप्रकाश ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लगातार जन विरोधी आर्थिक उदारीकरण की नीतिया तेजी से लागू कर रही है जिससे लगातार महंगाई व बेरोजगारी बढ रही है। इन मजदूर, कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार नगर पालिकाओं, नगर परिषदों, नगर निगमों व फायर के कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी कर रही है और संघ के साथ 7 अगस्त 2024 व 22 अक्टूबर 2022 और 2018 मे मानी गई मांगों के परिपत्र जारी नहीं किये जिसके
कारण हमें बार-बार धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने ने कहा कि समझोते मे मानी गई मांगों के लिए आंदोलन जारी रहेगा। मीटिंग में राजकुमार मचल, जगदीश कुमार, पंकज गिल, रामशरण, अमित कुमार, मुकेश कुमार, वर्षा रानी, विद्या देवी, रवि कल्याण, सूरज सहोत्रा, सुनील कुमार (शीला), सुमेश राणा, काका प्रेमी, विक्की बेदी समेत काफी कर्मचारी उपस्थित रहे।

