कैथल । हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ कैथल डिपो की बैठक राजबीर सामदो की अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन संजीव बाता जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ कैथल ने किया। आज की इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री सोहन लाल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ हवा सिंह मैहला, जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ कैथल
सुरेंद्र जांगड़ा, ज्योति सैनी भाजपा जिला अध्यक्ष, मनीष कठवाड़ पूर्व अध्यक्ष, सुरेश खानपुर महामंत्री मौजूद रहे। उनके साथ हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास, मुख्य सलाहकार बादल मौजूद रहे। बैठक की शुरूआत करते हुए रीति नीति के अनुसार दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला ने भारतीय मजदूर संघ के बारे में जानकारी दी। इसके बाद महामंत्री धर्मेन्द्र ने कार्यकारणी की घोषणा की व प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला ने सभी को फूल मालाएं पहनाई।
ये बने कार्यकारिणी के पदाधिकारी
संरक्षक लखपत राय, अध्यक्ष अमन जांगड़ा, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, अजेब सिंह व ऋषि
सचिव पवन कुमार, सह सचिव दयानंद, रमेश, प्रदीप व विजय कुमार गोल्डी, कोषाध्यक्ष बिजेंदर, सह कोषाध्यक्ष मनदीप व नरेंद्र, संगठन मंत्री धर्मेंद्र कुमार, सह संगठन मंत्री दीपक
शर्मा, कार्यालय सचिव गुरदेव, प्रैस सचिव सुनील, सलहाकार राजबीर चुने गए। इनके अतिरिक्त आजाद, महेंद्र, महावीर, हवा सिंह, राकेश, संदीप, कृष्ण, प्रदीप , सुरेंद्र कुमार, रामपाल, टेकचंद कार्यकारणी सदस्य चुने गए।

