Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलस. अमरीक ढिल्लों बने भाकियू मान गुट कैथल जिलाध्यक्ष

स. अमरीक ढिल्लों बने भाकियू मान गुट कैथल जिलाध्यक्ष

कहा : किसानों की मांगों व आवाज को करेंगे बुलंद

ढांड, 4 जुलाई । गांव फरल निवासी सरदार अमरीक सिंह ढिल्लों को भाकियू मान गुट हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं केंद्र सरकार द्वारा गठिम एम.एस.पी. समिति के सदस्य ठाकुर गुणी प्रकाश ने भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सरदार भूपेंद्र सिंह मान के दिशा-निर्देशानुसार भ्भाकियू कैथल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर किसानों ने खुशी जाहिर

भाकियू कैथल नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह ढिल्लों

कर बधाई दी है। अपनी नियुक्ति पर भाकियू कैथल नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह ढिल्लों ने भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सरदार भूपेंद्र सिंह मान व प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर गुणी प्रकाश का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सोंपी है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाह करते हुए किसानों की मांगों व आवाज को पूरे जोर-शोर से बुलंद किया जाऐगा। किसानों की समस्याओं व मांगों को सरकार व प्रशासन के माध्यम से हल करवाया जाऐगा। जिलाध्यक्ष स. अमरीक सिंह ने कहा कि भाकियू प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर गुणी प्रकाश की

अगुवाई में जल्द ही किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला जाऐगा। इस मौके पर समाजसेवी सरदार सुरेंद्र सिंह विर्क व मनिंद्र सिंह कोटिया ने बताया कि आगामी 12 जुलाई दिन शनिवार सुबह 10 बजे गांव फरल के लहंदी पट्टी स्थित गुरुद्वारा में भाकियू नवनियुक्त जिलाध्यक्ष स. अमरीक सिंह ढिल्लो का सम्मान समारोह आयोजित किया जाऐगा। जिसमें उन्हें सम्मानित किया जाऐगा। इस मौके पर कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments