Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराध समाचारगांव पाई में सडक़ किनारे मिला 5 महीने का भ्रूण

गांव पाई में सडक़ किनारे मिला 5 महीने का भ्रूण

कैथल। गांव पाई में सोमवार सुबह करीब छह माह का भ्रूण मिला है। भ्रूण मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। आशंका है कि किसी अज्ञात महिला ने प्लास्टिक की थैली में डालकर भ्रूण को फेंका है। कुछ ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना पूंडरी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान सीन ऑफ

भ्रूण के लडक़ा या लडक़ी

क्राइम की टीम भी मौके पर आई। अभी तक भ्रूण के लडक़ा या लडक़ी होने को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस मामले में पुलिस को अज्ञात महिला के अवैध तरीके से महिला के डिलीवरी करवाने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार इस भ्रूण को कुत्ते नोच रहे थे। ग्रामीणों ने सुबह जैसे ही यह घटना देखी तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल की और

अवैध तरीके से डिलीवरी करवाई

पूंडरी पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि किसी महिला ने इसकी अवैध तरीके से डिलीवरी करवाई और लोक लाज से बचने के लिए इसे थैली में डालकर गली में फेंक दिया। एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में उनके पास ग्रामीणों की ओर से सूचना आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया। पुलिस इस बात का पता लगाने के लिए भी गांव में पड़ताल कर रही है कि किस महिला ने इसे फेंका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments