कैथल, 9 जुलाई। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में जिला कैथल में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छह दिवसीय मेडिकल शिविर के तीसरे दिन दिव्यांग बच्चों का मेडिकल चेकअप किया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए जिला सह संयोजक श्याम लाल आर्य ने बताया कि राजौंद खंड के दिव्यांग बच्चों के लिए वीरवार को मेडिकल शिविर लगाया गया। इसमें 62 दिव्यांग बच्चों का निरीक्षण किया गया। जिसमें बौद्धिक अक्षमता के 44, दृष्टि बाधिता के तीन श्रवण दोष के दो तथा अस्थि बाधिता के 13 बच्चों ने अपना चैकअप करवाया। इसमें एक बच्चे की सर्जरी पीजीआई के लिए रिकमंड की गई। बच्चों को मौके पर ही सभी मेडिकल व्यवस्था मुहैया करवाई गई।
छह दिवसीय मेडिकल शिविर
इस कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जिला कैथल के सभी खंडों के दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक दिन एक खंड के लिए निश्चित किया गया है। दस जुलाई को कलायत,11 जुलाई को पुण्डरी तथा 12 जुलाई को कैथल खंड में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मौके पर ही मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ-साथ एल्मिको की ओर से सहायक उपकरण, समाज कल्याण विभाग की ओर से बस पास एवं रेलवे पास आदि सुविधाओं की समस्त औपचारिकता पूरी करवाई जाती हे।
दिव्यांग बच्चों की जांच
दिव्यांग बच्चों की जांच करने हेतु डॉ राजीव मित्तल , डॉ हिमांशु बंसल, डॉ कविता गोयल, डॉ अनिल अग्रवाल, सुनील कुमार आदि टीम का विशेष योगदान रहा । इस अवसर पर जिला परियोजना संयोजक कार्यालय से कुशल कुमार एपीसी, श्यामलाल आर्य, विनोद आर्य, कुलदीप सिंह, अंकुर सिंगला, राजेश कुमार, मनजोत कौर, इंद्रजीत, कर्मवीर शर्मा, रजनी शर्मा, आशुतोष, राजबीर कौर, ईश्वर, नीतू बनवाला, सुमनप्रीत कौर, अनीता ढिल्लो, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

