कैथल । बर्फानी सेवा मंडल द्वारा 31वें भंडारा बालटाल कश्मीर के लिए माता गेट स्थित मंडल के कार्यालय दूसरा मंडल सदस्यों व श्रद्धालुओं का जत्था मंडल सचिव सतनारायण गोयल की अध्यक्षता में रवाना हुआ। मंडल के उपप्रधान राजकुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सबसे पहले मंदिर में शिवलिंग पर रूद्राभिषेक किया गया जिसमें मंडल सदस्यों ने पूरे विधिविधान पूर्वक पूजा भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसार वितरित किया गया।
देवों के देव महादेव
मंडल सदस्यों ने देवों के देव महादेव की महिमा के जयकारे लगाए और जत्था रवाना हुआ। जानकारी देते हुए संस्था के सचिव सत्यनारायण गोयल ने बताया कि बालटाल कश्मीर में शुरू हो चुके भंडारे के लिए विभिन्न वाहनों में भंडारा सामग्री के साथ कंबल, दवाइयां, एवं यात्रियों की सुविधा के अनुसार सारा समान व लगभग कई सेवादारों का जत्था रवाना हुआ। गोयल ने बताया कि बालटाल में शिव भक्त श्रद्धालुओं के लिए मंडल द्वारा लगाए गए भंडारे में मंडल सदस्य व सेवादार बढ़-चढकऱ सेवा कर रहे हैं और भंडारा सुचारु रूप से चल रहा है। इस मौके पर प्रवीण गुप्ता, राकेश, सोमप्रकाश सैनी, धीरज आदि मौजूद थे।

