कैथल, 25 जून। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इस बार 13 जुलाई को भिवानी में मनाई जाने वाली गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। यह भाजपा सरकार है, जिसमें हर वर्ग को सम्मान देते हुए सभी महापुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर मनाई जा रही हैं। पिछली सरकारों में ऐसा नहीं होता था। जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आभारी हैं। इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी मुख्य अतिथि होंगे और कई अन्य मंत्रीगण भी भाग लेंगे। इस बार
भिवानी में बड़ी संख्या में पूरे समाज के लोग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस समारोह में समाज को सौगात देने का काम करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने सख्त आदेश दिए हैं कि या तो बदमाश हरियाणा छोड़ दें या अन्यथा उन्हें जेलों में जाना होगा। पुलिस-प्रशासन को पूरी छूट दी गई है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विपक्ष को लेकर किए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रजातांत्रिक व्यवस्था में तय किया है कि श्री नायब सिंह सैनी जी प्रदेश के सीएम हैं और वे प्रदेश का सशक्त नेतृत्व कर रहे हैं।
एक अन्य सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि बारिश को देखते हुए पूरे प्रदेश में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी जलभराव जैसी स्थिति पैदा न हो। प्रदेश में सुपर सकर जैसी अत्याधुनिक मशीनों से सफाई हो, इसके लिए सुपर सकर मशीनों की खरीद के आदेश दिए गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं उस समय की
प्रधानमंत्री ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए आज ही के दिन 1975 में संविधान को कुचलते हुए देश में आपातकाल लगाकर विपक्ष के पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, मौजूदा रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जैसे अनेकों नेताओं को जेलों में डाल दिया था। इन नेताओं पर अत्याचार किए। जिसका पूरे देश में विरोध हुआ था। कांग्रेस पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगा रही थी, जबकि कांग्रेस पार्टी ने ही असली तौर पर संविधान की हत्या करते हुए देश पर आपातकाल सौंपा था। उसके बारे में आने वाली पीढ़ियों को जानकारी देने के लिए आज के दिन को संविधान हत्या दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है।

