Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलधान और बाजरे की खरीद तुरंत शुरू करे सरकार : युवा प्रदेशाध्यक्ष...

धान और बाजरे की खरीद तुरंत शुरू करे सरकार : युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना

22 को करेंगे सीएम आवास का घेराव

कैथल । भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन ने धान की सरकारी खरीद शुरू ना करवाने को लेकर आज जिला सचिवालय पर युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना व जिला अध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल की अध्यक्षता में 10 बजे से 4 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल करके सरकार विरोधी नारेबाजी की। विक्रम कसाना एडवोकेट, गुरनाम सिंह फरल, चमकौर सिंह

चीका के नेतृत्व में एसडीएम अजय सिंह की मार्फत मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए युवा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित नीति धान खरीद में हर वर्ष धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू की जाती है लेकिन हरियाणा व पंजाब में काफी लेट मानी जाती है। केंद्र सरकार की धान खरीद नीति के अनुसार

1 अक्टूबर तक किसानों का काफी धान निजी व्यापारी औने पौने दामों पर बिक जाता है। इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि इस वर्ष धान खरीद की नीति में बदलाव करते हुए धान खरीद जल्द से जल्द शुरू की जाए। इसके साथ ही इस वर्ष बाजरे की फसल समय से तैयार हो चुकी है और मंडियों में आवक भी शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक सरकारी

खरीद प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है। बाजरे की सरकारी खरीद तत्काल शुरू करवाई जाए। धरने पर किसान नेता महाबीर चहल, केवल सिंह सिद्धू, रणधीर बरसाना, गुरबचन हरिगढ़, सुभाष बदराणा, नरेंद्र मागो, बलिंद्र हजवाना, सतपाल पुंडरी, मोनी सिकंदर खेड़ी, सुरेन्द्र बरटा, पिरथी कौल, कृष्ण मालखेड़ी, शीलू गोलन, नरेंद्र फरल, सुरेन्द्र प्यौदा, किंदर चीका, जरनैल सिंह जैली सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments