Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराध समाचारहेरोइन सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार

हेरोइन सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार

कैथल, 30 जून ( रमेश तंवर )। नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचने के लिए पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी द्वारा दिए गये आदेश पर खरा उतरते हुए 5.045 ग्राम हेरोइन सप्लाई करने के मामले में थाना गुहला पुलिस द्वारा सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 जून को चौकी रामथली पुलिस के पीएसआई पंकज की टीम द्वारा अनाज मंडी रामथली के पास नाकाबंदी दौरान आरोपी खरकां निवासी रुपाराम उर्फ रुपी को काबु किया गया था। जिसके कब्जे से 5.045 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ था। थाना

गुहला में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की आगामी जांच थाना गुहला पुलिस के एएसआई प्रभात की टीम द्वारा करते हुए नशा सप्लायर कल्लर माजरा निवासी धर्मचंद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रुपा राम ने कबूल किया था कि उसको यह हैरोइन धर्मचंद द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपी धर्मचंद के कब्जे से 1 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। आरोपी सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments