कैथल, 26 जून । अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा थाना पूंडरी क्षेत्र से एक आरोपी को काबू किया गया है। जिसके कब्जे से एक 32 बोर देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी
एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एचसी हरीश कुमार की टीम शाम के समय गश्त दौरान पाई अनाज मंडी पर मौजूद थी। जहां पर पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली की गांव पाई से भाणा सड़क नहर पुल पर एक व्यक्ति किसी के इंतजार में खड़ा है। जो अपने साथ नाजायज असला लिए हुए है। जिसको रेड करके काबु किया जा सकता है । सूचना विश्वसनीय
होने कारण पुलिस द्वारा गांव पाई से भाणा सड़क नहर पुल पर दबिश देकर संदिग्ध गांव सेरधा निवासी अनिकेत को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से .32 बोर का अवैध देशी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई तरसेम सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बुधवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

