Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराध समाचारविदेश भेजने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की ठगी

विदेश भेजने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की ठगी

कैथल 27 जून । विदेश भेजने के नाम पर आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। एसे ही जिला कैथल के एक व्यक्ति को विदेश भेजने का झांसा देकर 8 लाख रुपए हड़पने के मामले की जांच इकनॉमिक सैल प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान की अगुवाई में एएसआई रामपाल सिंह

की टीम द्वारा करते हुए आरोपी लाडेवाली जिला जालंधर पंजाब निवासी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चाबा गांव के रहने वाले मंगत राम की शिकायत अनुसार उसके गांव के ही प्रगट सिंह के साथ उसकी अच्छी जान पहचान थी जो प्रगट सिंह का उसके घर आना जाना था। एक दिन प्रगट सिंह ने उससे कहा कि उसकी बुआ का दामाद अमृतपाल युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। अगर उसे जाना है तो वह उसका कनाडा का वीजा लगवा देगा। प्रगट सिंह की उससे 16 लाख रुपए में बात की और

कहा आधे पैसे पहले व आधे काम बन जाने के बाद देने होगें। 10 जनवरी 2022 को प्रगट सिंह ने उसको अमृतपाल से मिलवाया तथा उसी समय 2 लाख रुपए के अलावा डोकोमेंट वगेरा उसको दे दिए। इसके बाद कुछ रकम उसने उनके कहने पर संतोष के खाते में डाली। शिकायतकर्ता अनुसार जनवरी से अगस्त 2022 तक अलग अलग समय में आरोपियों ने

उससे 8 लाख रुपए ले लिए। उसके बाद आरोपियों ने उसे पहले कनाडा व उसके बाद सिंगापुर का वीजा दिया लेकिन दोनों वीजा जांच में फर्जी पाए गए। जो आरोपियों ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर उसके साथ 8 लाख रुपए की ठगी की। जिस बारे आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा उपरोक्त मामले में पहले ही 2 आरोपियों को काबु किया जा चुका हैं। आरोपी अमृतपाल का व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments