कैथल, 27 जून ।अवैध शराब तस्करो पर एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार शिकंजा कसते हुए अलग अलग 2 मामलों में 2 आरोपी काबू किए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी अनाज मंडी पुलिस के एचसी दिलावर व सिपाही कृष्ण कुमार की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर बैंक कालोनी कैथल स्थित दुकान पर दबिश देकर आरोपी वाल्मीकी बस्ती
कैथल निवासी सुनील कुमार को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दुसरे मामले में थाना पुंडरी पुलिस के एसआई रामबीर सिंह व एचसी मनोज कुमार की टीम द्वारा गांव मुंदड़ी स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी गांव मुंदड़ी निवासी सुखबीर सिंह को 16.75 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

