Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलयुवाओं को नशे से दूर करने के लिए समाज को जागरूक करना...

युवाओं को नशे से दूर करने के लिए समाज को जागरूक करना जरूरी : एसपी आस्था मोदी

कैथल, 21 अगस्त । जिला पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के आदेशानुसार कैथल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ एक विशेष जागरूकता मुहिम चलायी जा रही है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना तथा आमजन को इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना है। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि आज के समय में नशा समाज के लिए

एक गंभीर चुनौती बन चुका है। नशे की लत व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर कर देती है। यह न केवल एक व्यक्ति का जीवन बर्बाद करती है बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानूनन कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सही मार्गदर्शन देना और जागरूक

करना भी उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत नशा जागरूकता टीम में शामिल एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल तथा एसपीओ प्रदीप कुमार की टीम लगातार गांव-गांव जाकर आमजन से संवाद कर रही हैं। विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणों को नशे के

खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। नशा छोड़ने वाले व्यक्तियों को काउंसलिंग देकर फिर से समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि नशे से जूझ रहे व्यक्ति का परिवार और समाज यदि सही सहयोग दे, तो

वह व्यक्ति आसानी से नशा छोड़ सकता है। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति को अपने आसपास के लोगों पर नजर रखनी चाहिए और यदि कोई नशे की गिरफ्त में है तो उसका सही इलाज और परामर्श करवाना चाहिए। उन्होंने कहा – “अपना नहीं तो परिवार का ख्याल करो, नशा छोड़कर सबका कल्याण करो।”

एसपी आस्था मोदी ने यह भी कहा कि नशे की लत भी एक बीमारी है, जिसका इलाज संभव है। इच्छाशक्ति और परिवार का साथ, किसी भी नशे के शिकार व्यक्ति को एक नई जिंदगी दे सकता है। पुलिस का यह अभियान तभी सफल होगा जब समाज भी इसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments