Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलजिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड को दिया प्राथमिक उपचार...

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड को दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

कैथल, 6 सितंबर। पुलिस महानिदेशक पंचकूला व सेंट जॉन एंबुलेंस( इंडिया) हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के आदेश अनुसार तथा डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कैथल द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड के जवानों को एक दिवसीय बेसिक फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यातायात पुलिस कर्मियों को आपातकालीन स्थिति में तुरंत एवं सही तरीके से प्राथमिक चिकित्सा देने के लिए तैयार करना था।

रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रामजीलाल ने बताया कि सड़क दुर्घटनाएं एवं अन्य आपात स्थिति कभी भी हो सकती है और ऐसे समय में सही प्राथमिक उपचार से किसी की जान बचाई जा सकती हैं। प्रशिक्षण में उन्हें बताया गया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने से पहले किस तरह की स्थिति में लेकर जाना चाहिए। यह प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ

बीरबल दलाल द्वारा दिया गया। उन्होंने दुर्घटना स्थल पर घायल व्यक्ति को संभालने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान किसी घायल व्यक्ति को चोट लगी है, रक्तस्राव को रोकने, डूबते व्यक्ति को बचाने, सांप द्वारा काटे व्यक्ति को, कुत्ते द्वारा काटे व्यक्ति को या किसी व्यक्ति का किसी कारण से सांस रुक गया है तो उसे सीपीआर जैसी आपातकालीन तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

सचिव रामजी लाल ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिसकर्मियों एवं होमगार्ड के लिए बहुत उपयोगी है। यह लोग अक्सर उन स्थितियों का सामना करते हैं, जहां तुरंत प्राथमिक सहायता की आवश्यकता होती है। रेडक्रॉस सोसाइटी का अंतिम लक्ष्य जनता की सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।  इस अवसर पर एसएचओ ट्रैफिक नरेश ने सभी पुलिस कर्मियों को आपदा के समय बीमार व जरूरतमंद की मदद करने की शपथ दिलाई।

जिला पुलिस कप्तान आस्था मोदी ने अपने संदेश पत्र में कहा कि इस तरह की जानकारी सभी को होनी चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम किया जा सके। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हमें घायल व्यक्ति की मदद जरूर करनी चाहिए और यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कैथल की तरफ से हर महीने पुलिस कर्मचारियों को प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण करवाया जाता है, ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में पुलिस कर्मचारी किसी घायल व्यक्ति की सही समय पर और सही तरीके से सहायता कर सके। इस तरह के जागरूक कार्यफ्म न केवल पुलिस कर्मियों

के कौशल को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सुरक्षा की भावना को ओर अधिक मजबूत करते हैं। इसके लिए उन्होंने जिला रेडफॅस सोसाइटी एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस (इंडिया) का धन्यवाद व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments