
जानकारी देते हुए लडक़ी के परिजन…
सीवन थाना में महिला की पिटाई के मामले में आया नया मोड़
कैथल । सीवन थाने में महिला की पिटाई के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने लापता हुई लडक़ी को बरामद कर लिया है। लडक़ी ने पिटाई की कथित शिकार महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लडक़ी का कहना है कि महिला ने शादी का झांसा देकर उसे गलत काम में धकेला और पांच लोगों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनवाए। लडक़ी के परिवार ने महिला पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुलिस पर लगाए गए पिटाई के आरोपों को झूठा बताया है। मामला इस प्रकार था। गत 29 जून को सीवन थाने में एक
परिवार ने पड़ोस की महिला पर लडक़ी को भगाने का आरोप लगाया
शिकायत दर्ज की गई जिसमें एक लडक़ी के घर से गायब होने की बात कही गई थी। परिवार ने पड़ोस की महिला पर लडक़ी को भगाने का आरोप लगाया। इस मामले में थाने में पंचायत बुलाई गई और पुलिस ने महिला से पूछताछ की। अगले दिन महिला के परिवार ने दावा किया कि तीन पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी ने महिला को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। महिला को लगी चोटों एक वीडियो भी सामने आया जिसके आधार पर दलित संगठनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एक अलग एफआइ्रआर दर्ज की और जांच का जिम्मा करनाल पुलिस को सौंपा। इस बीच पुलिस ने राजौंद गांव के पास से लडक़ी
शादी का झूठा झांसा देकर अपने जाल में फंसाया
को बरामद कर लिया और उसकी काउंसलिंग की। लडक़ी ने बताया कि महिला ने उसे शादी का झूठा झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और कई लोगों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनवाए। लडक़ी के भाई ने कहा कि महिला ने हमारी बहन को गिरोह में फंसाया और कई लडक़ों से दुष्कर्म करवाया। लडक़ी के पिता ने भी महिला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि महिला ने उनकी बेटी को भगाया और सामाजिक संगठनों को गुमराह कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करवाया। उन्होंने कहा कि महिला के चोट के निशान उसके पति और परिवार वालों ने दिए हैं, पुलिस ने नहीं।
मामले की निष्पक्ष जांच जारी है : डीएसपी
डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि बरामद लडक़ी के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें उसने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला द्वारा पुलिस पर लगाए गए पिटाई के आरोपों की जांच के लिए अलग एफआईआर दर्ज की गई है जिसकी निष्पक्ष जांच करनाल पुलिस कर रही है।
लडक़ी के परिवार ने महिला की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग
लडक़ी के परिवार ने महिला की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह महिला अन्य लड़कियों को भी गलत धंधे में धकेल सकती है, उसे सजा देकर समाज की अन्य लड़कियों को सुरक्षित करना जरूरी है। दूसरी ओर महिला के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे सामाजिक संगठनों से परिवार ने कहा कि वे पहले पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए हमारे परिवार से बात करते। अब महिला के खिलाफ लडक़ी के बयानों के आधार पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है, इधर पुलिस पर लगे पिटाई के आरोपों की जांच भी जारी है। परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि ममता को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
सभी की निगाहें पुलिस की जांच और अगले कदम पर टिकी हैं।

