Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलआमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें पुलिस कर्मचारी व अधिकारीःएसपी उपासना

आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें पुलिस कर्मचारी व अधिकारीःएसपी उपासना

कैथल, 10 नवंबर । सोमवार को जिला पुलिस लाइन कैथल में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी उपासना ने परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के आदेश दिये। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जनरल परेड दौरान डीएसपी बीर भान,डीएसपी ललित कुमार, सभी

चौकी प्रभारी व थाना प्रबंधक, एसपी ऑफिस में तैनात अन्य पुलिस कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एसपी उपासना ने सभी को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। एसपी उपासना ने कहा कि हमें बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्य करना है। अपराध की रोकथाम तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अपने अपने क्षेत्र

में निरंतर गश्त करें। निरंतर रूप से संदिग्ध वाहनो व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करें। आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। इस दौरान एसपी द्वारा पुलिस कर्मचारियों की विभागीय समस्याओं को भी सुनकर उनका समाधान किया गया। राइडर्स व डायल 112 पर तैनात कर्मचारियों को दिए उचित दिशा निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments