Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलसीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसाइटी ने मनाया साथी सदस्यों का जन्म दिन

सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसाइटी ने मनाया साथी सदस्यों का जन्म दिन

कैथल । सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसाइटी कैथल की मासिक बैठक प्रधान नरेंद्र निझावन व मुख्य संरक्षक महेश दुआ की अध्यक्षता में श्री गीता भवन मंदिर में हुई। मंच का संचालन करते हुए महासचिव धन सचदेवा ने बताया कि सर्वप्रथम सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ नागरिकों रामलाल कालड़ा, ईश्वर दास अरोड़ा,

बिमला गुलाटी, मनोहर लाल आहूजा, धन सचदेवा ने भजनों व भावपूर्ण गीतों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बैठक में पारस हस्पताल पंचकूला के हड्डी जोड़ों के विशेषज्ञ डॉ मंजू नाथ निशानी ने हड्डी जोड़ों के रोगों की समस्या को लेकर विस्तृत जानकारी दी व वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी सवालों का जवाब दिया व जागरूक किया। मुख्य

संरक्षक महेश दुआ ने मुख्य अतिथि का अभिनन्दन किया। इस बैठक में नवंबर माह में जन्मे साथियों ओमप्रकाश दुआ, धन सचदेवा, लक्ष्मी दास खुराना, हरीश मदान, सतीश चावला, शकुंतला निझावन, नीलम सचदेवा, कैलाश अरोड़ा, वीणा सिंगला, खरैती लाल सहगल, विजय कुमार जैन, राजेन्द्र निझावन, प्रेम गेरा, संजीव चावला, रतनलाल गर्ग, विजय गुलाटी,

अशोक गुलाटी के जन्मदिन सम्मान पट्टिका पहना कर व उपहार भेंट कर मनाए गए। इस अवसर पर वीके चावला, तुलसी दास सचदेवा, डॉ जैली राम बंसल, सोमप्रकाश गोयल, राजकुमार मुखीजा, यशपाल चौधरी, श्याम लाल खेड़ा, कंवल तनेजा, भीमसेन सचदेवा, कृष्ण मिगलानी, राजकुमार दुआ, राकेश मल्होत्रा, डॉ जीएल चावला, जितेन्द्र बंसल, ऊषा

चावला, विमल खेड़ा, कमलेश चावला, कमल मिगलानी, रेणु कटारिया, कृष्ण लाल कथूरिया, प्रेम चराया, जगदीश कटारिया, रमेश आहूजा, गुलशन चुघ, रमेश सरदाना, मदनलाल कटारिया, गोबिंद लाल खट्टर, रामसरुप मिगलानी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments