Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलभाई उदय सिंह किला पर मनाया जाएगा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव...

भाई उदय सिंह किला पर मनाया जाएगा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव : एसडीएम अजय सिंह

दर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

दुकानें व खाद्य सामग्री के लगेंगे स्टॉल

कैथल, 20 नवंबर। एसडीएम अजय सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन भाई उदय सिंह किला पर किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीमद् भगवद् गीता पर सेमिनार, प्रतियोगिता, प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके साथ ही क्रॉफ्ट दुकाने व खाद्य सामग्री के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। गीता ,

जयंती महोत्सव को लेकर सभी संबंधित विभाग अपने अपने विभाग से संबंधित तैयारियों शुरू कर दें। महोत्सव को पूरी गरिमा एवं श्रद्धा भाव से मनाया जाए। सभी सामाजिक धार्मिक संस्थाएं इसमें बढ़चढ़ कर सक्रियता से भाग लें।

एसडीएम अजय सिंह वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को गीता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 29 नवंबर को भाई उदय सिंह किला पर गीता यज्ञ से ,

गीता जयंती महोत्सव की विधिवत शुरुआत होगी। इसी दिन विद्यार्थियों के बीच रंगोली, क्राफ्ट, स्केच, श्लोक उच्चारण, गीता प्रस्ताव और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही क्राफ्ट मेला, गीता पर आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को सुबह 10 बजे सनातन धर्म मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही गीता सद्भावना यात्रा, गीता आरती का आयोजन किया जाएगा और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रेडक्रॉस सचिव सद्भावना यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। इसी तरह एक दिसंबर को 12 बजे से 12:15 तक ग्लोबल गीता चैटिंग होगी। इसमें हजारों बच्चे एक साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण करेंगे।

एसडीएम अजय सिंह ने कहा कि नगर परिषद अधिकारी भाई उदय सिंह किला परिसर की साफ सफाई करवाना सुनिश्चित करें। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी बच्चों की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाएं। संबंधित विभाग 29 नवंबर से 30 नवंबर तक भाई उदय सिंह किला परिसर पर अपने अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें, ,

ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान किया जा सके। वहीं सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग, बिजली निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग की ओर से भी एक झांकी शोभायात्रा में शामिल की जाएं। इसके अलावा गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर अन्य संबंधित विभागों की जो भी जिम्मेदारी तय की जाएगी, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएं।

उन्होंने कहा कि गीता जयंती पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं और आमजन को जोड़ा गया है। कोई भी कार्यक्रम सामाजिक सहयोग के बिना संभव नहीं होता है। इसलिए गीता जयंती समारोह को सफल बनाने में सभी अपना सहयोग दें।

इस अवसर पर गुहला चीका एसडीएम कैप्टन प्रमेश, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, डीएसपी सुशील प्रकाश, डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी, सिविल सर्जन डा. रेणु चावला, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डा. मनोज कुमार, डीईओ सुरेश कुमार, रेडक्रास सोसायटी सचिव रामजी लाल सहित अन्य अधिकारी एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments