Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशनायब सरकार ने हरियाणा को नई दिशा और नई ऊर्जा दी :...

नायब सरकार ने हरियाणा को नई दिशा और नई ऊर्जा दी : ईशम साकरा

ढांड, 3 नवंबर । भाजपा कैथल जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि भाजपा की नायब सरकार ने हरियाणा को नई दिशा और नई ऊर्जा दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर सुशासन, विकास और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। हरियाणा की नायब सरकार हर वर्ग के उत्थान,

युवाओं के सशक्तिकरण और किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। नई अनाज मंडी ढांड में बातचीत करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम सिंह साकरा ने कहा कि हरियाणा को आत्मनिर्भर, सशक्त और समर्थ बनाने के लिए हरियाण की नायब सरकार दृद्ध संकल्पित है। हर जिला, हर गांव, हर नागरिक तक विकास की रोशनी

पहुंचाना ही नायब सरकार का लक्ष्य है। हर नागरिक यह संकल्प लें कि हम सब एकजुट होकर हरियाणा एक, हरियाणवीं एक के मंत्र को आत्मसात करते हुए अपने हरियाणा को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे। पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खातों में 2100 रुपये डालने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी

आभार जताते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वह संकल्प के साथ पूरा करती है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो वादे किए थे उन वादों को नायब सरकार संकल्पित होकर पूरा कर रही है। ईशम सिंह साकरा ने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार लगातार गरीबों और वंचितों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में

ऐतिहासिक नीतियों, योजनाओं के साथ-साथ जनता की भलाई के फैसले लेकर प्रदेश को खुशहाल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। नायब सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments