Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलचौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में गणित और उसके अनुप्रयोग विषय पर...

चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में गणित और उसके अनुप्रयोग विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

ढांड, 3 नवंबर। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, ढांड के गणित विभाग द्वारा गणित और उसके अनुप्रयोग विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में गणित के प्रति रुचि,

रचनात्मकता और तार्किक सोच को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की संयोजिका मैडम सरोज बाला तथा सह-संयोजिका मैडम कविता थी, जिन्होंने आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था को सफलतापूर्वक संपन्न किया। महाविद्यालय की सभी संकाओं की 31 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गणित के विभिन्न अनुप्रयोगों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्राओं ने विज्ञान,

प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, चिकित्सा, कंप्यूटर विज्ञान तथा दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता पर अपने निबंधों में प्रभावशाली दृष्टिकोण व्यक्त किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. सुनीता गुप्ता, मैडम प्रियंका और मैडम रोमा शामिल रही। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के निबंधों का मूल्यांकन सामग्री की प्रासंगिकता, भाषा की शुद्धता, रचनात्मकता,

प्रस्तुति और समग्र प्रभाव के आधार पर किया। उन्होंने छात्राओं के ज्ञान और अभिव्यक्ति कौशल की सराहना करते हुए कहा कि गणित केवल संख्याओं का खेल नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मार्गदर्शन करने वाला विज्ञान है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वशिंका, द्वितीय स्थान जानवी और तृतीय स्थान संजना ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ.

संगीता शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में बौद्धिक विकास, आत्मविश्वास और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने सभी छात्राओं को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments