प्रधान चौ. तेजवीर सिंह साथ में प्रबंधक समिति पदाधिकारी व स्टाफ
ढांड, 4 नवंबर । आज चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, ढां-डडवाना में महाविद्यालय के संस्थापक एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चौ. ईश्वर सिंह की 99वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्मृति मुशायरा नूर-ए-दिन का आयोजन किया गया, जो श्रद्धेय ईश्वर सिंह के आदर्श जीवन, उनके जनसेवा एवं महिला
शिक्षा के प्रति समर्पण को समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ हुआ, तत्पश्चात, चौ. तेजवीर सिंह एवं प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों, द्वारा चौ. ईश्वर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं चढ़ाकर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। जिसके पश्चात उनकी स्मृति मे मुशायरे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कवियों डॉ. तेजेन्द्र, डॉ. प्रद्युम्न भल्ला, डॉ.
विनीता, अनिल गर्ग, ममता सुद एवं अनीता रामपाल ने अपनी ओजस्वी एवं भावपूर्ण कविताओं के माध्यम से चौ. ईश्वर सिंह के महान कार्यों को स्मरण कराया। चौ. तेजवीर सिंह ने कहा कि चौ. ईश्वर सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र की कन्याओं की शिक्षा एवं समाज के विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। आज हमारे तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मनोहर लाल
खट्टर तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों के माध्यम से उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए ग्रामीण बालिकाओं के उत्थान हेतु कार्यरत हैं। इस पावन अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने अपने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समर्पण को सम्मानित करते हुए उन्हें कंबल भेंट कर कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन
राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन श्रद्धेय चौ. ईश्वर सिंह के आदर्शों, त्याग एवं सेवा भावना को नमन करने का एक सार्थक प्रयास रहा। कार्यक्रम की सफलता के पीछे महाविद्यालय के अध्यक्ष तेजवीर सिंह एवं प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा का मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सुनीता गुप्ता (संयोजक) तथा सोनिया पंवार (सह-संयोजक) के नेतृत्व में किया
गया। इनके साथ पिंकी, सुनीता, ललिता एवं सरोज का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण चौ. तेजवीर सिंह अध्यक्ष, चौ. जीत सिंह उपाध्यक्ष, चौ. जयपाल सिंह कोषाध्यक्ष, चौ. जगदीश क्वात्रा, चौ. चमेल सिंह, चौ. बिरबल सिंह एवं चौ. कंवर सिंह मौजूद थे।

